बताया कि यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक चलेगी. पहले दिन प्रथम पाली में कुल 318 परीक्षार्थियों में से 3 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे, जबकि शेष सभी ने परीक्षा में भाग लिया.
- कदाचारमुक्त माहौल में हुई परीक्षा, 318 में 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के निर्देशन में चल रही परीक्षा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : राजपुर प्रखंड के प्रतिष्ठित तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज तियरा में स्नातक सेमेस्टर-06 (सत्र 2023-27) की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार से कड़े इंतजामों के बीच शुरू हो गई. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के निर्देशानुसार आयोजित इस परीक्षा के पहले दिन कॉलेज परिसर में अनुशासन और व्यवस्था का बेहतर माहौल देखने को मिला.
महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा केंद्र (कॉलेज कोड-522) बनाया गया है, जहां पहले दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई. प्रथम पाली में मेजर कोर्स-10 के तहत हिंदी, उर्दू, संस्कृत, इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र एवं गृह विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित हुई. सभी परीक्षाएं कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं.
प्राचार्य धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक चलेगी. पहले दिन प्रथम पाली में कुल 318 परीक्षार्थियों में से 3 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे, जबकि शेष सभी ने परीक्षा में भाग लिया. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है.
परीक्षा के सुचारु संचालन में रमन सिंह, रवि कुमार पांडेय, बासुदेव गुप्ता, अजित साह, आयुषी कुमारी, रंभा कुमारी, सुनीता कुमारी, शोभा कुमारी, कंचन कुमारी, अंकित पासवान, राहुल दास सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही.
यहां बता दें कि तारा शिव शंकर डिग्री कॉलेज राजपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कॉलेज के रूप में जाना जाता है. जहां से हर वर्ष हजारों विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं.






.png)












0 Comments