सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों से बढ़ा खतरा, नगरवासियों में आक्रोश ..

बताया कि अचानक बने गड्ढों के कारण बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है और कई बार लोग गिरते-गिरते बचे हैं. नया बाजार निवासी मोहन कुमार ने कहा कि बिना सूचना और सुरक्षा के खुदाई करना पूरी तरह गलत है. 





                               






  • निजी इंटरनेट कंपनी की लापरवाही से कई इलाकों में दुर्घटना की आशंका
  • लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और गड्ढे भरवाने की मांग उठाई

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के विभिन्न इलाकों में एक निजी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था या संकेत के खोदे गए ये गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं. खासकर शाम और रात के समय इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है.

बताया जा रहा है कि इंटरनेट केबल बिछाने के नाम पर कई मोहल्लों में सड़कों के किनारे खुदाई की गई, लेकिन काम पूरा होने के बाद गड्ढों को ठीक से भरा नहीं गया. इससे सड़कों की हालत खराब हो गई है और आवागमन में भी दिक्कत हो रही है. कई जगहों पर बारिश या पानी जमा होने से स्थिति और खतरनाक हो गई है.

अधिवक्ता अश्विनी कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर आम लोगों की जान से खिलवाड़ है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गड्ढों को भरवाने और जिम्मेदार कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की है.

पांडेय पट्टी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि अचानक बने गड्ढों के कारण बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है और कई बार लोग गिरते-गिरते बचे हैं. नया बाजार निवासी मोहन कुमार ने कहा कि बिना सूचना और सुरक्षा के खुदाई करना पूरी तरह गलत है. वहीं सिविल लाइंस निवासी शशांक कुमार ने कहा कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो बड़ा हादसा हो सकता है.

इस मामले में नगर परिषद के मीडिया प्रभारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित कंपनी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी और गड्ढों को जल्द भरवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाकर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.








Post a Comment

0 Comments