भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, सरकार के नए विधेयक का किया स्वागत ..

विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को विधेयक की जानकारी दी गई और उनसे समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर कराए गए. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी. 






                               
- 16 अप्रैल को सदन में पेश होगा विधेयक, महिलाओं में दिखा उत्साह
- भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर चला अभियान

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले प्रस्तावित विधेयक के समर्थन में जिले में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है. आगामी 16 अप्रैल को सदन में प्रस्तुत होने वाले इस विधेयक को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और समर्थन जुटाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को विधेयक की जानकारी दी गई और उनसे समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर कराए गए. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी.

कंचन देवी ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कदमों से आज देश की महिलाएं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. उनके अनुसार यह विधेयक नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा और इसके लिए केंद्र सरकार प्रशंसा की पात्र है.

कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता दीपक पांडे द्वारा किया गया. इस दौरान भाजपा नेत्री रानी चौबे भी मौजूद रहीं. उन्होंने भी इस महत्वाकांक्षी विधेयक पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाने जा रही है.












Post a Comment

0 Comments