आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र को मिला सम्मान ..

बताया कि इस बोर्ड का सिलेबस साहित्य और व्यापारिक विषयों पर केंद्रित होने के कारण छात्रों की बौद्धिक क्षमता का समग्र विकास करता है. यही वजह है कि आईसीएसई बोर्ड के छात्र अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं.





                               

  • टॉपर समीर का कमाल, गणित में 95% अंक से बढ़ाया बक्सर का मान
  • आईसीएसई बोर्ड की खासियत बताकर अविनाश दत्त ने छात्रों को किया प्रेरित

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : ।आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के छात्र समीर केशरी ने गणित में 95% अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है. समीर ने कुल 93% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का भी लोहा मनवाया है. उन्हें दत्त क्लासेस की तरफ से सम्मानित किया गया साथ में उज्जवल भविष्यक लिए शुभकामनाएं द गई.

समीर की इस सफलता पर दत्त क्लासेस में खुशी का माहौल देखा गया. इस दौरान संस्थान के संचालक अविनाश दत्त ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आईसीएसई बोर्ड की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि आईसीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम सीबीएसई की तुलना में अधिक व्यापक होता है, जिसमें भाषा और रचनात्मक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है.

अविनाश दत्त ने बताया कि इस बोर्ड का सिलेबस साहित्य और व्यापारिक विषयों पर केंद्रित होने के कारण छात्रों की बौद्धिक क्षमता का समग्र विकास करता है. यही वजह है कि आईसीएसई बोर्ड के छात्र अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और विदेशी विश्वविद्यालयों व संस्थानों में उन्हें प्राथमिकता भी मिलती है. उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए आईसीएसई बोर्ड का सर्टिफिकेट काफी मददगार साबित होता है, क्योंकि इसका पाठ्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानकों के करीब है.

अपनी सफलता पर समीर केशरी ने इसका श्रेय अपने पिता शंकर केशरी, माता शांति केशरी, बहन सिया केशरी तथा अपने गुरु अविनाश दत्त को दिया है. मौके पर अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे और समीर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.














Post a Comment

0 Comments