कहा कि अजय कुमार सिंह ने न्यायालय की सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपने पिता अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया, वहीं उनकी पुत्री का सर्वोच्च न्यायालय में सेवा देना पूरे परिवार के लिए गौरव की बात है.

- 30 वर्षों तक में कार्यरत अजय कुमार सिंह की हुई सेवानिवृत्ति
- न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को सराहा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला न्यायालय में सिरिस्तेदार अजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में भावुक माहौल के बीच उनकी 30 वर्षों की बेदाग सेवा को याद किया गया. इस दौरान न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब ने कहा कि किसी भी सरकारी सेवक का सेवानिवृत्ति उसके जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए और सफल अध्याय की शुरुआत होती है. उन्होंने विश्वास जताया कि अजय कुमार सिंह आगे भी अपने अनुभव से न्यायालय परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे.
प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय ने कहा कि अजय कुमार सिंह ने न्यायालय की सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपने पिता अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया, वहीं उनकी पुत्री का सर्वोच्च न्यायालय में सेवा देना पूरे परिवार के लिए गौरव की बात है.
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनुपमा सिंह ने उनके व्यवहार और अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सम्मानजनक रवैये को प्रेरणादायक बताया. कर्मचारियों की ओर से शैलेश ओझा ने कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने से न्यायालय एक कुशल मार्गदर्शक से वंचित हो जाएगा.
विदाई के दौरान भावुक हुए अजय कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है. उन्होंने कर्मचारियों को संवेदनशील और सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि न्याय की आस लेकर आने वाले गरीब और पीड़ित लोगों के साथ व्यवहार ही न्यायालय की गरिमा तय करता है.
कर्मचारी प्रतिनिधि राकेश कुमार अखौरी ने बताया कि अजय कुमार सिंह ने 30 वर्षों तक बेदाग और समर्पित सेवा दी है. इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल और धार्मिक पुस्तकों से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश उदय प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार, नाजिर संतोष कुमार द्विवेदी, दिग्विजय पाण्डेय सहित राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, धनंजय तिवारी, मृत्युंजय, सुनील कुमार चक्रवर्ती, धनंजय कुमार, नीरज, मनोज कुमार शर्मा, देवकांत पासवान, अरशद युसूफ, अमरेन्द्र भारती, केदार पाण्डेय, अंकित कुमार और राहुल चक्रवर्ती सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे.





.png)












0 Comments