अब 12 बजे तक ही संचालित हो रहे 8वीं तक के स्कूल, भीषण गर्मी पर डीएम का बड़ा फैसला ..

8वीं तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है. अब जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होगी. यह आदेश 21 अप्रैल से लागू होकर 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा.





                               


  • 21 अप्रैल से लागू आदेश, 30 अप्रैल तक रहेगा प्रभावी
  • लू के खतरे को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, बच्चों की सेहत प्राथमिकता

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में भीषण गर्मी के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 8वीं तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है. अब जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होगी. यह आदेश 21 अप्रैल से लागू होकर 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा.

जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के असर को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह जिलाधिकारी साहिला ने यह अहम निर्णय लिया है. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

जारी आदेश के अनुसार, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहेंगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय प्रबंधन अपनी सुविधा के अनुसार सुबह के समय कक्षाएं संचालित कर सकते हैं, लेकिन 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में पढ़ाई नहीं कराई जाएगी.

इस आदेश के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं, अनुमंडल प्रशासन और पुलिस को भी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.

तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच प्रशासन का यह फैसला अभिभावकों और बच्चों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, क्योंकि दोपहर के समय स्कूल जाना अब जोखिम भरा साबित हो रहा था.















Post a Comment

0 Comments