3 मई से भक्ति का उत्सव : बक्सर में सात दिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन ..

03 मई से 09 मई 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन विवाह की 25वीं वर्षगांठ जैसे विशेष अवसर को आध्यात्मिक स्वरूप देने की एक अनूठी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है.

 





                               


  • 03 से 09 मई तक प्रतिदिन दोपहर से रात तक गूंजेगा कथा का रस, श्रद्धालुओं में उत्साह
  • जीयर स्वामी जी महाराज का सान्निध्य, परमाचार्य पीताम्बर जी महाराज होंगे कथा व्यास

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में एक परिवार ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए धार्मिक आयोजन की मिसाल पेश की है. मिश्रा परिवार द्वारा 03 से 09 मई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम देखने को मिलेगा.

नगर के न्यू बस स्टैंड रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित सुविधा मेडिकल एजेंसी परिसर इन दिनों धार्मिक रंग में रंगने को तैयार है. यहां 03 मई से 09 मई 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन विवाह की 25वीं वर्षगांठ जैसे विशेष अवसर को आध्यात्मिक स्वरूप देने की एक अनूठी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है.

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से रात्रि 08 बजे तक होगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल होकर कथा का रसपान कर सकें. आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और भक्तों के बैठने, पेयजल तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. आयोजकों के अनुसार, कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहेगा.

इस सात दिवसीय कथा में जीयर स्वामी जी महाराज का सान्निध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा. उनके आशीर्वचन और मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी. वहीं, कथा व्यास के रूप में आचार्य श्री पीताम्बर जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे. उनके प्रवचनों में धर्म, कर्म, भक्ति और जीवन के गूढ़ रहस्यों की सरल व्याख्या सुनने को मिलेगी, जिससे श्रोता आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होंगे.

आयोजन को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस कथा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. आयोजकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें.














Post a Comment

0 Comments