कहा कि यह महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, धर्म और संस्कारों के प्रसार का माध्यम बनेगा. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे सपरिवार पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं.
- प्राण प्रतिष्ठा, भागवत कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा नवदुर्गा धाम
- ध्वज यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचा निमंत्रण, भक्तों में उत्साह चरम पर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के महदह पुलिस लाइन स्थित महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम में आगामी 5 मई से 10 मई तक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है. श्री राधा कृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महामहोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
आयोजन से पूर्व बुधवार को भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमें श्री श्री 1008 गंगापुत्र लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज और माता रानी के उपासक श्री द्वारिकाधीश जी महाराज शामिल हुए. यह यात्रा आसपास के पांच गांवों तक गई, जहां संतों का स्वागत किया गया और लोगों को महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया.
ध्वज यात्रा के दौरान श्री श्री 1008 गंगापुत्र लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, धर्म और संस्कारों के प्रसार का माध्यम बनेगा. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे सपरिवार पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं.
वहीं श्री द्वारिकाधीश जी महाराज ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं और जीवन में शांति व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं. उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर आमंत्रण देना इस बात का प्रतीक है कि यह महोत्सव पूरे क्षेत्र का उत्सव है.
कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा, शाम 5 बजे से 8 बजे तक रासलीला और रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा. 5 मई को कलश यात्रा के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी, जबकि 10 मई को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ इसका समापन होगा.
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महायज्ञ में भाग लें और पुण्य के भागी बनें. पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है.
वीडियो :






.png)











0 Comments