वीडियो : बक्सर में महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा तीखा निशाना ..

कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं देना चाहता. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जाति और वर्ग के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है. 


 





                               
 https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg1OeZ8-OaZgIPX4xx1Mgs4U1FNQrFFbhlj4g-qHtPO6YewiDlXrPnnfOhLZxV1HlLXtrUc-MozhNIua191N-mlyXv-X_kO0Ioh7ZmwOPW-EigMV1sriy2GBs69uP6paODOa44JFbINwn0j-2_eVRvSSKGchXQDSPqMA0b-wegO1zuOCWbjfd74c93_9vTw/s1040/1001886782.


- 33% आरक्षण न मिलने को बताया महिलाओं के सम्मान पर चोट
- प्रेस वार्ता में विपक्ष पर वोट बैंक और परिवारवाद की राजनीति का आरोप

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. 17 अप्रैल को प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास न होने पर भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. प्रेस वार्ता के दौरान इसे महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए गए.

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता पूनम सिंह ने कहा कि यह दिन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो सकता था, लेकिन विपक्ष की साजिशों के चलते यह काला अध्याय बन गया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से आग्रह किया था कि वे महिलाओं के हित में इस बिल का समर्थन करें, लेकिन विपक्ष ने इसे नकार कर अपनी मानसिकता उजागर कर दी.

उन्होंने कहा कि 33% आरक्षण केवल कुछ महिलाओं का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान का प्रश्न है. अगर यह बिल पास हो जाता, तो महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में मजबूती से अपनी बात रख पातीं. उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिल पास न होने को “संविधान की जीत” बताना महिलाओं का अपमान है.

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि यह संघर्ष महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही हैं क्योंकि उन्हें उनका अधिकार चाहिए. उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण से उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर होगी, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं देना चाहता. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जाति और वर्ग के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और परिसीमन के अनुसार प्रतिनिधित्व बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर भ्रम फैला रहा है.

प्रेस वार्ता के अंत में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले समय में इस मुद्दे को और जोर-शोर से उठाया जाएगा. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवजी खेमका, भाजपा महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय, तारा मुनि देवी, रेखा वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.

वीडियो : 















Post a Comment

0 Comments