बक्सर में नर्सिंग शिक्षा का नया हब बना आकाश ग्रुप, एडमिशन शुरू होते ही बढ़ी छात्रों की दिलचस्पी ..

खास बात यह है कि यहां विश्व स्तरीय लैब, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जाता है. साथ ही क्लिनिकल ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है.






                               


  • आधुनिक लैब, 100% प्लेसमेंट सहायता और क्लिनिकल ट्रेनिंग का दावा
  • एएनएम से लेकर बी फार्मा तक कई कोर्स, करियर बनाने का सुनहरा मौका

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : शहर में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इन दिनों छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है. 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नर्सिंग और फार्मेसी कोर्स में नामांकन के लिए पहुंच रहे हैं. संस्थान का दावा है कि यहां आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी फैकल्टी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, जिससे छात्रों का भविष्य संवर रहा है.

 आकाश ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के अंतर्गत संचालित बेस्ट नर्सिंग इंस्ट्यूट में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा और बी फार्मा जैसे प्रमुख कोर्स संचालित किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि यहां विश्व स्तरीय लैब, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जाता है. साथ ही क्लिनिकल ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक अनुभव भी हासिल कर सकें.

आकाश ग्रुप की विशेषताओं में स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर, आधुनिक हॉस्टल सुविधा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और करियर सपोर्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं. संस्थान का दावा है कि योग्य और अनुभवी फैकल्टी छात्रों को हर स्तर पर मार्गदर्शन देती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है. इसके अलावा 100% प्लेसमेंट सहायता की व्यवस्था भी छात्रों को करियर के प्रति आश्वस्त करती है.

आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस से जुड़े प्रमुख शिक्षण संस्थानों में आकाश नर्सिंग इंस्टीटयूट, बक्सर, बेस्ट नर्सिंग इंस्टीटयूट, बक्सर, एस.आर.टी. मेमोरियल एएनएम ट्रेनिंग, एल.टी. नर्सिंग इंस्टीटयूट, एल.टी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी तथा एल.टी. जीएनएम इंस्टीटयूट शामिल हैं, जहां विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

संचालक राहुल तिवारी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को एक सफल करियर की दिशा में मार्गदर्शन करना है. उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों की टीम के साथ यहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है. साथ ही 100% प्लेसमेंट सहायता के माध्यम से उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

शहर के गोलंबर स्थित बाबा धर्म कांटा के पास संचालित यह संस्थान अब बक्सर के प्रमुख नर्सिंग इंस्टीट्यूट के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. संस्थान प्रबंधन के अनुसार सीमित सीटों के कारण इच्छुक छात्र जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित करें. अधिक जानकारी और नामांकन के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

 8669109191, 9631201811, 9430930016













Post a Comment

0 Comments