सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है.
- 10वीं-12वीं में छात्रों का दमदार प्रदर्शन, कई ने 90% से ऊपर अंक किए हासिल
- प्राचार्या सिस्टर मारिया कीर्ति ने दी बधाई, NEET-JEE की तैयारी का दिया भरोसा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कार्मेल स्कूल, बक्सर का इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद गौरवपूर्ण रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया. कक्षा 10 में प्रांजल कुमार चौबे ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 90% से अधिक अंक लाकर सफलता का परचम लहराया.
कक्षा 10 के परिणाम में अनीश कुमार ने 95.4%, रागिनी कुमारी ने 94.4%, अनुष्का कुमारी एवं अभिज्ञानता ज्ञान ने 94%, अनुष्का कुमारी और समीर केशरी ने 93%, कनक लता ने 92% तथा अनीश कुमार ने 91.4% अंक प्राप्त किए. छात्रों के इस प्रदर्शन ने विद्यालय की गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है.
वहीं कक्षा 12 विज्ञान संकाय में प्रथम चौहान ने 85% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राणा प्रताप 82% के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कला संकाय में अग्रीति सिंह ने 80.25% अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया.
विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मारिया कीर्ति ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है.
उन्होंने कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्लस टू में नामांकन के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा NEET एवं JEE Advanced की सुदृढ़ तैयारी कराई जाती है, जिसमें आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन शामिल है.
मैनेजर सह उप-प्राचार्या सिस्टर प्रतिमा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आत्मविश्वास और परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. कक्षा 12 के वर्ग शिक्षक अरुण उपाध्याय तथा कक्षा 10 के शिक्षक विक्रम टोपनो और निकलेश सिंह ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है.






.png)











0 Comments