करीब दो वर्ष पूर्व भी विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने संचालक धनजी पाल पर डिग्री दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद फिर से वही गतिविधियां शुरू कर दी गईं.

- लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सदर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई
- दो साल पहले भी ठगी के आरोपों से घिरा था संस्थान, फिर शुरू हुआ खेल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के इटाढ़ी में संचालित एक पैरामेडिकल संस्थान पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोपों के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. लंबे समय से मिल रही शिकायतों और पुराने मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
मंगलवार को इटाढ़ी प्रखंड कार्यालय के समीप मेन रोड स्थित “पाल पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एंड एडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन” पर प्रशासन ने छापेमारी की. सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर जांच की और अनियमितताएं मिलने के बाद संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं.
बताया जा रहा है कि यह संस्थान लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों के कारण चर्चा में था. करीब दो वर्ष पूर्व भी विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने संचालक धनजी पाल पर डिग्री दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद फिर से वही गतिविधियां शुरू कर दी गईं.
सूत्रों के अनुसार, संस्थान द्वारा ANM, GNM, DMLT, B.Sc Nursing, D.Pharma, B.Pharma, BPT, CMS ED, BAMS, BHMS, BDS जैसे कोर्सों के सर्टिफिकेट दिलाने का दावा किया जाता था. इतना ही नहीं, रूस, यूक्रेन और नेपाल जैसे देशों से MBBS और MD की डिग्री दिलाने का भी प्रचार किया जा रहा था.
स्थानीय लोगों का कहना है कि संचालक खुद को “डॉक्टर” बताकर युवाओं को नौकरी का झांसा देता था. इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर पुलिस और प्रशासन की पूर्व कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.
कहते हैं एसडीएम
सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में इटाढ़ी स्थित इस संस्थान पर कार्रवाई की गई है. प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसके आधार पर फिलहाल संस्थान को सील किया गया है. पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.





.png)











0 Comments