दोनों आरओबी के शुरू होने से ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और लोगों का सफर पहले से अधिक सुरक्षित बनेगा. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है.
![]() |
| चौसा आरओबी (बाएं) इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग आरओबी(दाएं) |
- चौसा आरओबी से कई जिलों को सीधा लाभ
- इटाढ़ी आरओबी से शहर को बड़ी राहत
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में वर्षों से जाम और लंबी प्रतीक्षा की समस्या झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. चौसा और इटाढ़ी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज पर अब वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम और तेज हो गया है. दोनों पुलों के चालू होते ही लोगों के चेहरे पर संतोष नजर आ रहा है, क्योंकि अब उन्हें रेलवे फाटक पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ रहा है.
![]() |
| चौसा आरओबी |
चौसा स्थित आरओबी के शुरू होने से बक्सर का संपर्क आरा, पटना और दूसरी ओर कोचस, सासाराम जिला मुख्यालय, चौसा पावर ग्रिड, रामगढ़, मोहनिया, भभुआ जीटी रोड के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से सीधा और सुगम हो गया है. इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है और लोगों का आवागमन काफी आसान हो गया है. पुल निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे चालू किया गया है, हालांकि अभी कुछ ऊपरी और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शेष हैं. 27 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पहुंच पथ का कार्य अधूरा है, जिस पर संबंधित अधिकारियों को मानसून से पहले हर हाल में निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
![]() |
| डीएम ने किया निरीक्षण |
वहीं शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले इटाढ़ी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज पर भी अब परिचालन शुरू हो चुका है. करीब 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था. इसके चालू होने से इटाढ़ी, नावानगर, केसठ, राजपुर और दिनारा जैसे क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है. पहले जहां रेलवे फाटक बंद होते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी, अब आवागमन बिना किसी रुकावट के हो रहा है.
![]() |
| बक्सर आरओबी |
समय और ईंधन दोनों की बचत
दोनों आरओबी के चालू होने से लोगों के समय की काफी बचत हो रही है. पहले जहां छोटी दूरी तय करने में भी लंबा समय लग जाता था, अब वही सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो रहा है. इसके साथ ही वाहनों के बार-बार रुकने की समस्या खत्म होने से ईंधन की खपत में भी कमी आई है. दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और मरीजों के लिए यह बदलाव विशेष रूप से राहत देने वाला साबित हो रहा है.
शेष कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग
हालांकि दोनों ओवरब्रिज के चालू होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी कुछ कार्य शेष हैं. चौसा में पहुंच पथ और समतलीकरण का काम अधूरा है, वहीं इटाढ़ी में पाथवे के कालीकरण और सुधार की आवश्यकता बताई जा रही है. भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता राकेश महतो ने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
एक्सपर्ट की राय और लोगों की प्रतिक्रिया
पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज यादव ने कहा कि दोनों आरओबी के शुरू होने से ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और लोगों का सफर पहले से अधिक सुरक्षित बनेगा. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है. लोगों का मानना है कि इन पुलों के पूरी तरह व्यवस्थित हो जाने के बाद बक्सर की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार देखने को मिलेगा और जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.






.png)














0 Comments