परिजनों ने उसकी मौत को लेकर किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है. वहीं ग्रामीणों के अनुसार सरोज की शादी नहीं हुई थी और वह नशे का आदी हो गया था.
- पहले अज्ञात था शव, अब 32 वर्षीय सरोज कुमार सिंह के रूप में हुई पहचान
- परिजनों ने नहीं जताई आशंका, फिर भी चोट के निशान से उठे सवाल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में बुधवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान अब हो गई है. मृतक की पहचान गांव के ही निवासी सरोज कुमार सिंह (32 वर्ष) के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष के अनुसार सरोज कुमार सिंह, मठिला निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र था. शव मिलने के समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी शिनाख्त की गई.
परिजनों ने उसकी मौत को लेकर किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है. वहीं ग्रामीणों के अनुसार सरोज की शादी नहीं हुई थी और वह नशे का आदी हो गया था.
हालांकि, शव पर चोट जैसे निशान देखे जाने के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और लोग विभिन्न तरह के कयास लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है.






.png)











0 Comments