रोटरी बक्सर के सदस्यों ने रचा सेवा का नया इतिहास, डॉ दिलशाद आलम समेत कई बने ‘मेजर डोनर’ ..

उनकी उदारता, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को सभी ने सराहा. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका योगदान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है.





                               


- डॉ. दिलशाद आलम सहित कई सदस्यों को मिला सम्मान, समाज सेवा में दिया विशेष योगदान
- ‘Service Above Self’ की भावना के साथ आगे बढ़ते रोटेरियन, जरूरतमंदों के लिए बने प्रेरणा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रोटरी बक्सर के लिए यह गौरव का क्षण रहा, जब संस्था के कई सदस्यों ने ‘मेजर डोनर’ की उपलब्धि हासिल कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई. इस उपलब्धि के साथ न केवल रोटरी परिवार का मान बढ़ा, बल्कि जिले में सेवा और समर्पण की एक प्रेरणादायक मिसाल भी कायम हुई.

इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. दिलशाद आलम को ‘मेजर डोनर’ के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उनकी उदारता, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को सभी ने सराहा. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका योगदान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है और यह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

वहीं, रोटरी बक्सर के अन्य सदस्यों ने भी इस उपलब्धि को हासिल कर संस्था का गौरव बढ़ाया. इसमें डॉ. आर. के. सिंह को Level 2, जबकि प्रदीप जायसवाल, प्रदीप चौरसिया, दीपक अग्रवाल और डॉ. दिलशाद आलम को Level 1 ‘मेजर डोनर’ के रूप में सम्मानित किया गया. इन सभी सदस्यों ने अपने योगदान से यह साबित किया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.

रोटरी के सदस्यों और पदाधिकारी का कहना है कि रोटरी का मूल मंत्र ‘Service Above Self’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक प्रेरणादायक सोच है. इन सदस्यों ने इसे अपने कार्यों से साकार कर दिखाया है.

रोटरी बक्सर परिवार की ओर से सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई दी गई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है. साथ ही उम्मीद जताई गई कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में और लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी. बधाई देने वालों में  मनोज कुमार वर्मा, सचिव (2024-25, 2026-27) सहित रोटरी बक्सर के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे.













Post a Comment

0 Comments