प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रासलीला, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक श्रीमद भागवत कथा और रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा. कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
- 5 से 10 मई तक चलेगा आयोजन, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
- रासलीला, भागवत कथा और रामलीला से सजेगा धार्मिक कार्यक्रम
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के महदह स्थित पुलिस लाइन परिसर में मई माह की शुरुआत के साथ ही भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा. महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में 5 मई से 10 मई तक श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
इस महोत्सव की शुरुआत 5 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रासलीला, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक श्रीमद भागवत कथा और रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा. कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
महोत्सव में श्री श्री 1008 गंगापुत्र श्री लक्ष्मीनारायण त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. वहीं, यज्ञाचार्य के रूप में आचार्य अमित भारद्वाज (हरिद्वार) द्वारा महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा.
आयोजन का समापन 10 मई को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों भक्तों के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की जा रही है. ट्रस्ट एवं क्षेत्र के महदह, भभुअर, नाथपुर, ओड़ी, इजरी सहित आसपास के ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है.






.png)











0 Comments