बताया कि ट्रक के अंदर शराब लदी हुई है. सूचना के आलोक में इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के समय ट्रक में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था.

- चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया के समीप खड़े ट्रक में मिली शराब की खेप
- गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन मालिक की हुई पहचान
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने बक्सर-चौसा रोड में सड़क के किनारे लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस इस कार्रवाई में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. ऐसे में मामले में ट्रक मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बरामद शराब की कीमत छह लाख से ज्यादा आंकी जा रही है.
इस बाबत जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि सोमवार की सुबह चौसा बक्सर मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया मोड़ के समीप पेट्रोल पंप तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया. इस बात की सूचना देते हुए किसी अज्ञात शख्स ने बताया कि ट्रक के अंदर शराब लदी हुई है. सूचना के आलोक में इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के समय ट्रक में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. ऐसे में शराब लदी ट्रक जब्त कर वाहन मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि ट्रक से देशी और विदेशी शराब की 4206 बोतलें बरामद हुई हैं. जिसमें कुल 791 लीटर शराब भरी हुई थी. ट्रक के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की गई है.






.png)











0 Comments