वीडियो : सड़क नहीं, जोखिम का रास्ता : स्कूल जाते बच्चों की राह बनी खतरनाक ..

विद्यालय आने-जाने में अध्यापकों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है. गर्मी के मौसम में यह स्थिति बनी हुई है तो बरसात के मौसम का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.






                               



- सिमरी से दूधी पट्टी होते पड़री कालरात्रि मंदिर तक सड़क बदहाल, छात्र-शिक्षक रोज झेल रहे मुश्किलें

- कई बच्चे गिरकर हुए घायल, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के सिमरी क्षेत्र में सड़क नहीं बनने के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और शिक्षकों को रोजाना गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सिमरी बाजार से दूधी पट्टी गांव होते हुए पड़री कालरात्रि मंदिर के पास तक जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है, जिससे बालिका उच्च विद्यालय सिमरी तक पहुंचना बच्चों के लिए जोखिम भरा बन गया है.

खराब सड़क के कारण कई छात्र-छात्राएं रास्ते में गिरकर चोटिल हो चुके हैं. कुछ मामलों में बच्चों के हाथ-पैर तक टूटने की नौबत आ गई है. बरसात या कीचड़ की स्थिति में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे विद्यालय जाना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है.

एसडीएम को दिया गया है आवेदन

स्थानीय वार्ड 12 के पार्षद अंजनी कुमार गुप्ता ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों ने इस गंभीर समस्या को लेकर एसडीएम को आवेदन भी दिया, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. लगातार अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

इस समस्या से न सिर्फ बच्चे, बल्कि शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण भी जूझ रहे हैं. विद्यालय आने-जाने में अध्यापकों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है. गर्मी के मौसम में यह स्थिति बनी हुई है तो बरसात के मौसम का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.

शिक्षक और बच्चों ने भी उठाई है मांग

इस संबंध में बालिका उच्च विद्यालय सिमरी के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार राय, शिक्षक अविनाश कुमार, आरती पाल, श्रवण कुमार पांडेय के साथ-साथ स्थानीय निवासी लालबाबू साह, सदन साह, संजय साह, चंदन केसरी ने एक स्वर में सड़क निर्माण की मांग उठाई है. विद्यालय परिवार का कहना है कि सड़क निर्माण से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी साथ ही शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी. उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

वीडियो : 


श्रीभगवान मिश्र की रिपोर्ट 













Post a Comment

0 Comments