मकान के समीप से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आकर महिला की मौत ..

जैसे ही उन्होंने धुली हुई चादर दीवार पर डाली चादर समीप से गुजर रहे 11 किलोवाट के बिजली के तार में फंस गई. भींगी चादर की वजह से वह सीधे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई. 





                               


  • -रविवार को आदर्श नगर मोहल्ले की घटना
  • -दो बच्चों के सर से उठ गया मां की ममता का साया

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में करंट की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा रविवार की दोपहर उस वक्त हुआ जब वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी. इसी बीच 11 किलोवाट के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसके मृत्यु की पुष्टि कर दी. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक समोसे आदि का ठेला लगा कर अपना जीवकोपार्जन करने वाले राजू कुमार आदर्श नगर मोहल्ले में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं. रविवार की दोपहर उनकी पत्नी  पिंकी देवी (उम्र तकरीबन 33 वर्ष) छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई हुई थी. जैसे ही उन्होंने धुली हुई चादर दीवार पर डाली चादर समीप से गुजर रहे 11 किलोवाट के बिजली के तार में फंस गई. भींगी चादर की वजह से वह सीधे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई. उसे तुरंत ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी.

घटना के बाद स्वजनों के बीच कोहराम मच गया. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पड़ोसियों का कहना है कि पिंकी बहुत ही मृदुल स्वभाव की थी. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी देवी दो बच्चों की मां थी, जिनकी उम्र लगभग 11 और 13 वर्ष है. इस घटना के बाद दोनों के सर से मां की ममता का साया उठ गया. 














Post a Comment

0 Comments