बक्सर और चौसा रेल ओवरब्रिज का भव्य लोकार्पण करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही, जिले के विकास को रफ्तार देने के लिए कई अन्य नई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा होने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है.
- नवनिर्मित बक्सर और चौसा रेल ओवरब्रिज के लोकार्पण की तेज हुई चर्चा
- दौरे को लेकर एप्रोच रोड का कालीकरण और रंग-रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सूबे के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित बक्सर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक गतिविधियां अचानक बेहद तेज हो गई हैं. जिलाधिकारी के साथ-साथ जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का बक्सर दौरा आगामी 23 मई को संभावित है. हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन विभाग अंदरूनी तौर पर मुस्तैदी से तैयारियों में लगा हुआ है.
प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने इस पहले दौरे के दौरान बक्सर की जनता को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां नवनिर्मित बक्सर और चौसा रेल ओवरब्रिज का भव्य लोकार्पण करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही, जिले के विकास को रफ्तार देने के लिए कई अन्य नई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा होने की भी पूरी संभावना जताई जा रही है.
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की आहट मिलते ही निर्माण कार्यों की रफ्तार भी दोगुनी कर दी गई है. हाल ही में बनकर तैयार हुए बक्सर और चौसा रेलवे ओवरब्रिज के एप्रोच रोड का कालीकरण (पिचिंग) का काम दिन-रात एक करके युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. इसके साथ ही पुल की सुरक्षा दीवारों और डिवाइडर के रंग-रोगन सहित सौंदर्यीकरण का कार्य भी आखिरी चरण में है, ताकि वीआईपी मूवमेंट से पहले सब कुछ चकाचक और तैयार दिखे.
वीडियो :






.png)











0 Comments