शिविर में कुल 31 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया.

- मारवाड़ी सम्मेलन और ब्लड बक्सर के संयुक्त शिविर में उमड़ा उत्साह
- रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र और सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : “रक्तदान महादान, जीवनदान” के संदेश के साथ सोमवार को शहर में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह देखने को मिला. बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बक्सर शाखा और ब्लड बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में मध्य लोहण्डी भवन, आरएन पथ बक्सर में आयोजित शिविर में कुल 31 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया.
शिविर का उद्घाटन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहतास गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, सचिव सुमित कुमार मानसिंहका तथा अमृत मानसिंहका ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान ब्लड बक्सर के संस्थापक प्रियेश, उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक और आदिल खान भी मौजूद रहे.
रक्तदान शिविर में राजा बाबू, विनोद वर्मा, विष्णु शर्मा, रहमान, दिलीप कुमार पांडेय, विशाल वर्मा, सोनू कुमार, राकेश कुमार, सोनू चौधरी, संतोष शंकर देशमुख, आकाश वर्मा, सौरभ कुमार, विकास कुमार, अमर शर्मा, प्रियव्रत, आशुतोष सिंह, सोनुकुमार, अंकित जायसवाल, अनिल शर्मा, राहुल कुमार प्रजापति, समीर अंसारी, अनूप कुमार, रवि शंकर शर्मा, दीपक कुमार, मो. सैफ, अजय कुमार प्रसाद, राजा चौधरी, बिनय सिंह, चन्दन, मंटू कुमार और आनंद ओझा ने रक्तदान किया.
अध्यक्ष रोहतास गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरेखा बन सकता है. उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए. वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा कई बीमारियों की प्रारंभिक जांच भी हो जाती है.
सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंहका ने सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संस्था का प्रयास ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करना है. शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.
शिविर को सफल बनाने में सदर ब्लड बैंक आरा भोजपुर, डॉ अमन राज, आदित्य कुमार, अनिल कुमार, पिंकी कुमारी, भूपेंद्र कुमार सिंह और गजेंद्र सिंह सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा.





.png)












0 Comments