कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नर्सों की भूमिका अतुलनीय है और उनके समर्पण को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
“Our Nurses Our Future” थीम के साथ स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने वाली नर्सों को किया जाएगा सम्मानित
आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में 12 मई को होगा कार्यक्रम बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नर्सों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे का भव्य आयोजन किया जाएगा. “Our Nurses Our Future” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम बक्सर के गोपालडेरा स्थित बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट कैंपस में सुबह 10 बजे से शुरू होगा.
कार्यक्रम में नर्सिंग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और विभिन्न क्षेत्रों के अतिथियों की मौजूदगी रहेगी. आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी सेवा भावना और मेहनत से लाखों लोगों को नया जीवन मिलता है.
संस्थान के संचालक राहुल तिवारी ने बताया कि नर्सें केवल मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में लोगों को मानसिक संबल देने का भी कार्य करती हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नर्सों की भूमिका अतुलनीय है और उनके समर्पण को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर नर्सों का उत्साहवर्धन करने की अपील की.
आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि नर्सें अपने करुणामय व्यवहार, समर्पण और अथक परिश्रम से एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर रही हैं. मरीजों की सेवा में उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है.
आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायक संबोधन, सम्मान समारोह और नर्सिंग शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी होगी. संस्थान प्रबंधन ने कहा कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए उनके योगदान को सम्मान देना जरूरी है.






.png)











0 Comments