बच्चों ने बनाया ‘माँ’ शब्द का अद्भुत दृश्य, मातृ दिवस पर भावुक हुआ माहौल ..

कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है. उसके संस्कार, स्नेह और मार्गदर्शन से ही बच्चे के व्यक्तित्व का निर्माण होता है. 

 






                               


  • कविता, झांकियों और चित्रों के जरिए विद्यार्थियों ने जताया माँ के प्रति सम्मान
  • शुभकामना कार्ड देख भावुक हुईं माताएं, कार्यक्रम ने जीता सभी का दिल 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मातृ दिवस के पूर्व आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा भावुक माहौल बनाया कि उपस्थित लोग देर तक तालियां बजाते रहे. छात्र-छात्राओं ने माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कविता पाठ, भाषण, झांकियों और चित्रों के माध्यम से ममता और त्याग की अनूठी तस्वीर पेश की.

सुबह आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने माँ की महिमा पर आधारित कविताएं सुनाईं और प्रेरणादायक विचार रखे. बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए शुभकामना कार्ड और आकर्षक चित्रों ने उपस्थित माताओं का दिल जीत लिया. कार्यक्रम के दौरान कई माताएं भावुक नजर आईं.

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण तब बना, जब बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में पंक्तिबद्ध होकर हिंदी शब्द “माँ” की सुंदर आकृति बनाई. इस अनोखी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावुक और यादगार बना दिया. उपस्थित लोगों ने बच्चों की रचनात्मकता और भावनाओं की जमकर सराहना की.

विद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है. उसके संस्कार, स्नेह और मार्गदर्शन से ही बच्चे के व्यक्तित्व का निर्माण होता है. उन्होंने कहा कि मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का अवसर है.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं. विद्यालय का संदेश “संस्कार, शिक्षा और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर” पूरे आयोजन में स्पष्ट रूप से झलकता रहा.














Post a Comment

0 Comments