बच्चों ने सीखी जीवन बचाने की तकनीक, रोटरी क्लब ने दिया हरियाली और स्वास्थ्य का संदेश ..

कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वहीं रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 





                               


  • वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • हेल्थ अवेयरनेस कैंप में 200 बच्चों व अभिभावकों ने लिया हिस्सा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के फ़ाउंडेशन जूनियर स्कूल में रोटरी क्लब बक्सर की ओर से वृक्षारोपण एवं स्कूल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही अभिभावकों को CPR जैसी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक तकनीक की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम ने किया. इस दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया गया. हेल्थ अवेयरनेस कैंप में स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, साफ-सफाई और संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई.

विद्यालय के प्राचार्य कुमार कौशलेंद्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वहीं रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगे भी जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मनीष जी, सचिव साहिल, रोटरैक्ट राहुल, मनीष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. मौके पर गीता, बबिता, अंजलि, श्रेया समेत विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. अंत में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं रोटरी क्लब बक्सर के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया.














Post a Comment

0 Comments