सिटी अस्पताल मोड़ पर खुला “निम्बस”, केक, चाट और मिठाइयों की शानदार वैरायटी उपलब्ध..

आधुनिक साज-सज्जा और स्वादिष्ट व्यंजनों की वैरायटी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शहरवासियों को अब एक ही स्थान पर मिठाइयों, बेकरी उत्पादों और चाट का खास स्वाद मिलने लगा है.





                               


एक ही छत के नीचे केक, स्नैक्स, चाट और पारंपरिक मिठाइयों की भरमार

उद्घाटन के पहले दिन ही ग्राहकों की उमड़ी भीड़, लोगों ने की स्वाद और सजावट की तारीफ 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के सिटी अस्पताल मोड़ स्थित सिविल लाइन इलाके में मंगलवार को “निम्बस” के नए आउटलेट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन के साथ ही दुकान पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. आधुनिक साज-सज्जा और स्वादिष्ट व्यंजनों की वैरायटी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शहरवासियों को अब एक ही स्थान पर मिठाइयों, बेकरी उत्पादों और चाट का खास स्वाद मिलने लगा है.


नए आउटलेट में स्वीट्स, फ्रॉस्टीज केक, पेस्ट्री, पैटीज, स्नैक्स और कई तरह की बेकरी आइटम उपलब्ध कराई गई हैं. खास बात यह है कि यहां पारंपरिक मिठाइयों के साथ आधुनिक फूड आइटम का भी बेहतरीन संयोजन देखने को मिल रहा है. दुकान में परवल चमचम 500 रुपये प्रति किलो, मावा लड्डू 1200 रुपये प्रति किलो, काजू कतली और हार्लिक्स बर्फी 1000 रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है. वहीं खोया से बनी मिठाइयां 400 से 450 रुपये प्रति किलो तथा छेना से तैयार मिठाइयां 260 से 460 रुपये प्रति किलो तक ग्राहकों को मिल रही हैं.

बक्सर की प्रसिद्ध पापड़ी भी यहां 200 से 400 रुपये प्रति किलो की रेंज में उपलब्ध कराई गई है, जिसे लेकर ग्राहकों में खास उत्साह देखा गया. चाट प्रेमियों के लिए भी आउटलेट आकर्षण का केंद्र बना रहा. यहां मिक्स चाट, समोसा चाट और राज कचौरी जैसे कई लोकप्रिय व्यंजन लोगों को परोसे जा रहे हैं. उद्घाटन के दौरान पहुंचे लोगों ने स्वाद के साथ-साथ दुकान की साफ-सफाई और आकर्षक सजावट की भी सराहना की.

निम्बस के प्रोपराइटर आनंद ने बताया कि ग्राहकों को शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि स्वाद और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए हर स्तर पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है.














Post a Comment

0 Comments