अस्पताल प्रबंधन की ओर से थायराइड, ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी सहित कई महत्वपूर्ण जांच निशुल्क उपलब्ध कराई गई. इसके साथ ही मरीजों को उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और दवाओं से संबंधित जानकारी भी दी गई.
- मेदांता के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हुई व्यापक स्वास्थ्य जांच
- ट्रामा सेंटर खोलने की तैयारी, भविष्य में नियमित शिविरों की योजना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के जेल पइन रोड स्थित इंडिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य महा शिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया. सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी और विभिन्न विभागों में जांच एवं परामर्श के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं. एक ही स्थान पर कई विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांच सुविधा मिलने पर लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की.
शिविर में मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों की विस्तृत जांच की गई. अस्पताल प्रबंधन की ओर से थायराइड, ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी सहित कई महत्वपूर्ण जांच निशुल्क उपलब्ध कराई गई. इसके साथ ही मरीजों को उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और दवाओं से संबंधित जानकारी भी दी गई, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली.
अस्पताल के प्रबंधक मोहम्मद कैफ उर्फ गुड्डू ने बताया कि जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस महा शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अस्पताल में ट्रामा सेंटर स्थापित करने की दिशा में तैयारी चल रही है, जिससे सड़क दुर्घटना और गंभीर मरीजों को तत्काल और बेहतर इलाज मिल सकेगा.
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया. न्यूरोलॉजी, मिर्गी, स्पाइन रोग, लकवा, माइग्रेन और सिर दर्द जैसी बीमारियों के लिए विशेष जांच और सलाह दी गई. इसके अलावा हृदय रोग, दमा, टीबी, थायराइड, शुगर, बीपी और चर्म रोग से जुड़े मरीजों का भी उपचार किया गया.
न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. एस. वर्मा ने मरीजों की जांच की. वहीं डॉ. मनिकेश प्रताप सिंह ने हृदय रोग, दमा, टीबी, थायराइड, शुगर, बीपी और त्वचा रोग से संबंधित मरीजों को परामर्श दिया. इसके साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रितिका सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज, जनरल फिजिशियन डॉ. एस. टी. आलम, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. तूलिका सिंह तथा हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे ने भी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी.
मौके पर बिस्मिल्लाह, राजा, पिंटू, प्रिंस, सद्दाम सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
वीडियो :






.png)











0 Comments