कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार में अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
- बक्सर दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सख्त बयान, पुलिस एनकाउंटर पर सरकार का रुख किया स्पष्ट
- पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी किया बड़ा दावा, कहा- “जनता देगी बदलाव का जनादेश”
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बक्सर पहुंचकर बिहार में हो रहे पुलिस एनकाउंटर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है. “अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें, नहीं तो सरकार उन्हें कानून के मुताबिक सुधारना जानती है,” उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा. उनके इस बयान से स्पष्ट संकेत मिला कि सरकार अपराध पर सख्ती के मूड में है.
रविवार को बक्सर पहुंचे संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार में अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा.
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद वहां भाजपा की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी का राजनीतिक सफाया तय है. “कल शाम तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी और जनता बदलाव का निर्णय देगी,” उन्होंने कहा.
संजय सरावगी के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. जहां एक ओर उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की सख्ती का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल को लेकर भी आत्मविश्वास जताया.
वीडियो :






.png)











0 Comments