कहा कि लोग अब समझ चुके हैं कि देश के विकास की गति में पश्चिम बंगाल पीछे छूट गया है, इसलिए अब जनता विकास और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है.
- जनता का विश्वास और विकास की चाह को बताया जीत का मुख्य आधार
- कहा- निष्पक्ष मतदान हुआ, इस बार खत्म होगी चुनावी हिंसा की प्रवृत्ति
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर. पूर्व आईपीएस और बक्सर से भाजपा विधायक आनंद मिश्र ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि दो प्रमुख कारणों से यह परिणाम भाजपा के पक्ष में जाएगा—पहला, जनता का विश्वास और दूसरा, विकास की चाह.
आनंद मिश्र ने कहा कि उन्होंने खुद जमीनी स्तर पर जाकर देखा है कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और बड़ी संख्या में मतदाताओं ने घर से निकलकर मतदान किया है. उन्होंने कहा कि लोग अब समझ चुके हैं कि देश के विकास की गति में पश्चिम बंगाल पीछे छूट गया है, इसलिए अब जनता विकास और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है.
उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम एकतरफा होगा और भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी. साथ ही कहा कि इस बार जनता वोट के जरिए जवाब दे रही है और हर चुनाव के बाद होने वाली हिंसा की प्रवृत्ति को खत्म करने का भी मन बना चुकी है.
आनंद मिश्रा ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस बार चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जो दादागिरी और दबाव की राजनीति होती थी, उसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सख्त रुख ने खत्म कर दिया है.
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इस बार अपने भविष्य, विकास और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है और परिणाम इसके अनुरूप ही सामने आएगा.
वीडियो:






.png)











0 Comments