नर्सिंग पेशे की महत्ता, उसके सामाजिक योगदान और बदलते समय में इसकी बढ़ती जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल के साथ-साथ उन्हें मानसिक संबल देने का भी कार्य करती हैं.
- “Our Nurses Our Future” थीम पर नर्सिंग क्षेत्र की भूमिका पर हुई चर्चा
- आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सिविल सर्जन रहे मुख्य अतिथि, छात्रों को दिया प्रेरणादायक संदेश
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गोपालडेरा स्थित बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट कैंपस में आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. “Our Nurses Our Future” थीम पर आधारित इस आयोजन में नर्सों के समर्पण, सेवा भावना और स्वास्थ्य सेवा में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. साथ ही साथ छात्र-छात्राओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर सेवा की शपथ ली. तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती के साथ-साथ संस्था के विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण तिवारी मौजूद रहे. इसके साथ ही नर्सिंग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए. जिनमें उद्यमी मुन्ना ओझा आदि प्रमुख रहे. उनके आगमन पर संस्थान परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया.
कार्यक्रम में नर्सिंग पेशे की महत्ता, उसके सामाजिक योगदान और बदलते समय में इसकी बढ़ती जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल के साथ-साथ उन्हें मानसिक संबल देने का भी कार्य करती हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली और अधिक मजबूत होती है.
संस्था के संचालक राहुल तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा कोर्स है जिसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नर्सिंग प्रोफेशनल्स की भारी मांग रहती है. उन्होंने कहा कि यह केवल आजीविका का साधन नहीं बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम भी है.
उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और गंभीरता से अध्ययन करने की अपील की. राहुल तिवारी ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से ही एक बेहतर नर्स तैयार होती है, जो मरीजों की सेवा प्रभावी ढंग से कर सकती है.
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया. उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया.
अंत में संस्थान प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया गया तथा संस्थान के विकास में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया. कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ.
वीडियो :






.png)











0 Comments