केसठ और चौगाई में जनसुराज का संगठन विस्तार अभियान तेज, युवाओं को जोड़ने पर जोर ..

कहा कि जनसुराज पार्टी गांवों में मजबूत संगठन खड़ा कर युवाओं, महिलाओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए युवाओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है.

 





                               


  • बिहार बदलाव को लेकर नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से की सहभागिता की अपील
  • जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जनसुराज पार्टी ने जिले में संगठन विस्तार अभियान को तेज करते हुए बुधवार को केसठ और चौगाई प्रखंड में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया. कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बिहार बदलाव अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया.

केसठ प्रखंड में जनसुराज नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य धनंजय आर्य के आवास पर बैठक आयोजित की गई. वहीं चौगाई प्रखंड के मनपा गांव स्थित जौहरी माई स्थान पर भी संगठन विस्तार कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की. उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी गांवों में मजबूत संगठन खड़ा कर युवाओं, महिलाओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए युवाओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है.

बैठक के दौरान नेताओं ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और गांवों के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि जनसुराज पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर नई राजनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ रही है. कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और ग्रामीणों ने भी संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया.

इस मौके पर राजपुर के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, विष्णु दत्त तिवारी, विजय पाठक, डॉ. जयशंकर सिंह, नजीर खान, मंटू सिंह, अरुण मिश्रा, राहुल यादव, कृष्णा सिंह, दुर्गा, दयाशंकर सिंह और पंकज राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.














Post a Comment

0 Comments