आग की लपटें धीरे-धीरे तेज होने लगीं, जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. जिस स्थान पर आग लगी थी, उसके आसपास कई दुकानें और रिहायशी मकान मौजूद हैं.
- बाज़ार समिति रोड पर शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, विधायक ने मौके पर रुककर संभाली स्थिति
- फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को तत्काल कराया सक्रिय, स्थानीय लोगों ने जताया आभार
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के बाज़ार समिति रोड पर सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बिजली के खंभे में अचानक लगी आग ने कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया, लेकिन सदर विधायक आनंद मिश्र की तत्परता और त्वरित पहल से स्थिति समय रहते नियंत्रण में आ गई.
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे बाज़ार समिति रोड स्थित एक बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग की लपटें धीरे-धीरे तेज होने लगीं, जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. जिस स्थान पर आग लगी थी, उसके आसपास कई दुकानें और रिहायशी मकान मौजूद हैं.
इसी दौरान वहां से गुजर रहे सदर विधायक आनंद मिश्र की नजर खंभे में लगी आग पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मौके की जानकारी फायर ब्रिगेड तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को दी. विधायक ने दोनों विभागों से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम तुरंत सक्रिय हो गई.
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वहीं बिजली विभाग के कर्मियों ने एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बाधित कर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया. समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया.
स्थानीय लोगों ने विधायक की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि देर रात के समय इस तरह मौके पर रुककर स्वयं निगरानी करना और विभागों को सक्रिय करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है. लोगों का कहना था कि अगर समय पर पहल नहीं होती तो आग आसपास की दुकानों और मकानों तक पहुंच सकती थी.
घटना के बाद इलाके में विधायक आनंद मिश्र की सक्रियता और प्रशासनिक समन्वय की चर्चा होती रही. स्थानीय लोगों ने राहत पहुंचाने वाली इस त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक और प्रशासन के प्रति आभार जताया.






.png)











0 Comments