वीडियो : कांग्रेस के ‘पुराने सिपाहियों’ को जगाने निकले पंकज उपाध्याय, ब्रह्मपुर से दिया बड़ा संदेश ..

मौके पर ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. डिजिटल प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्थानीय स्तर पर दो से तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्रतिदिन क्षेत्र में घूमकर लोगों को तकनीकी माध्यम से पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे.

 





                               


  • नए जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत
  • ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ अभियान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में ब्रह्मपुर प्रखंड में कांग्रेस पार्टी को धरातल पर मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। सदस्यता अभियान की शुरुआत से पूर्व पंकज उपाध्याय ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर संगठन की मजबूती और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. इसके बाद पार्टी के सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रखंड कमिटी के गठन के साथ-साथ डिजिटल सदस्यता अभियान (Digital Membership Drive) का बिगुल फूंका गया. कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

पुराने सिपाहियों को जगाने और संगठन विस्तार का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि पार्टी जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के उन पुराने और निष्ठावान सिपाहियों को फिर से सक्रिय करना है, जो किन्हीं कारणों से इस समय घरों में बैठे हैं. हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर बक्सर में एक नया और मजबूत नेतृत्व तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं." उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में हर पंचायत और हर प्रखंड स्तर पर मजबूत संगठन तैयार कर कांग्रेस बक्सर में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी.

डिजिटल माध्यम से जुड़े सैकड़ों नए सदस्य

ब्रह्मपुर प्रखंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डिजिटल तरीके से मेंबरशिप अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया. इस अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने मौके पर ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. डिजिटल प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्थानीय स्तर पर दो से तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्रतिदिन क्षेत्र में घूमकर लोगों को तकनीकी माध्यम से पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे.

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक और कमिटी गठन के दौरान मंच पर बक्सर कांग्रेस के कई वरिष्ठ चेहरे और अभिभावक मौजूद रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मपुर के प्रखंड अध्यक्ष राजू वर्मा, वरिष्ठ नेता व अभिभावक लालबाबू मिश्रा, टी.के. पाठक तथा चंद्रशेखर पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय का माला पहनाकर और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा क्षेत्र में संगठन को धार देने का साझा संकल्प लिया.

वर्तमान सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिया मूलमंत्र

कार्यकर्ताओं और आम जनता को संदेश देते हुए जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने केंद्र और राज्य की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों की सरकार में आम नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. धरातल पर काम करने के बजाय सिर्फ बड़े-बड़े सपने बेचे गए हैं.

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के भीतर वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ जो भारी जन-आक्रोश है, उसे एक सही दिशा देने की जरूरत है. उन्होंने सभी से एकजुट होकर इस आक्रोश को मजबूती से आवाज देने और आने वाले चुनावों में बक्सर जिला कांग्रेस की तरफ से सत्ता परिवर्तन में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments