जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा, विजय मिश्र ने चांदी का शिवलिंग, अंगवस्त्र और फूलमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इस सम्मान से संजय सरावगी अभिभूत नजर आए.
- नया भोजपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विजय मिश्र के नेतृत्व में गूंजा स्वागत समारोह
- चांदी का शिवलिंग भेंट कर किया सम्मान, एमएलसी उपचुनाव में जीत का आह्वान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को नया भोजपुर का महाराजा कोठी इलाका भव्य राजनीतिक आयोजन का गवाह बना, जहां भाजपा नेता विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत किया गया. गाजे-बाजे, घोड़ों की अगुवाई और ट्रैक्टरों के लंबे काफिले के साथ हुआ यह स्वागत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.
हाईवे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को उत्सव में बदल दिया. जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा, विजय मिश्र ने चांदी का शिवलिंग, अंगवस्त्र और फूलमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इस सम्मान से संजय सरावगी अभिभूत नजर आए और उन्होंने मंच से विजय मिश्रा व उनकी टीम की खुले तौर पर सराहना की.
कार्यक्रम के दौरान विजय मिश्रा ने क्षेत्रीय विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे, कृषि और युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया.
वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विजय मिश्रा के संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ऊर्जावान नेतृत्व के कारण ही पार्टी हर चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एमएलसी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा दें.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.
अंत में उपस्थित प्रमुख लोगों में मनोज सिंह (भाजपा किसान नेता), पिंकी पाठक (महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष) सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही.






.png)











0 Comments