पटना के लिए दोपहर 3:15 बजे खुलने वाली सवारी गाड़ी फिलहाल डुमरांव स्टेशन पर खड़ी है. वहीं, उपासना एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन पर रुकी हुई है और इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी पीछे-पीछे अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं.
- रघुनाथपुर-बनाही के पास आई खराबी, कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकीं
- तकनीकी टीम मरम्मत में जुटी, जल्द सामान्य होगा रेल यातायात
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार शाम करीब 3:15 बजे आई तेज आंधी ने रेल यातायात को प्रभावित कर दिया. हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर बक्सर और आरा के बीच रघुनाथपुर-बनाही के आसपास ओवरहेड तार में खराबी आ जाने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है.
इस अचानक आई तकनीकी समस्या के कारण कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेल यातायात निरीक्षक विंध्याचल पांडेय ने बताया कि पटना के लिए दोपहर 3:15 बजे खुलने वाली सवारी गाड़ी फिलहाल डुमरांव स्टेशन पर खड़ी है. वहीं, उपासना एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन पर रुकी हुई है और इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी पीछे-पीछे अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं.
उन्होंने बताया कि आंधी की वजह से ओवरहेड तार में आई खराबी को ठीक करने के लिए तकनीकी कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा और रेल परिचालन को सामान्य कर दिया जाएगा.
फिलहाल यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है, जबकि रेलवे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा सके. अप रेल लाइन पर परिचालन पूरी तरह सामान्य है.






.png)











0 Comments