वीडियो : बक्सर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, एनडीए प्रत्याशी की जीत का दिया मंत्र ..

कहा कि “कार्यकर्ता ही पार्टी है और पार्टी ही कार्यकर्ता है.” भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां किसी भी कार्यकर्ता को देश और राज्य के नेतृत्व तक पहुंचने का अवसर मिलता है. 


 





                               



  • भाजपा कार्यालय अहिरौली में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, गर्मजोशी से हुआ अभिनंदन
  • बैठक में संगठन शक्ति पर जोर, कन्हैया प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  जिले के भाजपा कार्यालय अहिरौली में उस समय राजनीतिक माहौल उत्साहपूर्ण हो गया जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  संजय सरावगी का आगमन हुआ. उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव और आरा-बक्सर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को विजय दिलाने की रणनीति को मजबूत करना रहा. भाजपा कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा.

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. पुष्पमालाओं और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने स्वयं स्वागत की अगुवाई की और कहा कि बक्सर की पावन धरती पर पहली बार प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और जोश का संचार करने वाला है.

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद औपचारिक बैठक का शुभारंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन का दायित्व लक्ष्मण शर्मा ने निभाया.

संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़

बैठक को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता ही पार्टी है और पार्टी ही कार्यकर्ता है.” भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां किसी भी कार्यकर्ता को देश और राज्य के नेतृत्व तक पहुंचने का अवसर मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता के कार्यों की समीक्षा करती है और समय-समय पर उन्हें नई जिम्मेदारियां देती है.

एनडीए प्रत्याशी की जीत को लेकर किया आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से विधान परिषद उपचुनाव के एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है.

वरिष्ठ नेताओं ने भी रखा अपना पक्ष

बैठक को भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया. इसमें शंभू सिद्धार्थ (प्रदेश उपाध्यक्ष), अशोक भट्ट (क्षेत्रीय सह प्रभारी, शाहाबाद), राजेश वर्मा (प्रदेश महामंत्री), सदर विधायक आनंद मिश्रा, कन्हैया प्रसाद (एनडीए प्रत्याशी) तथा राधाचरण सेठ (संदेश विधायक) प्रमुख रूप से शामिल रहे.

इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में संतोष रंजन राय, मनोज सिंह, पूनम रविदास (प्रदेश मंत्री), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, केदारनाथ तिवारी, प्रियव्रत सिंह, सच्चिदानंद भगत, माधुरी कुंवर, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राणा प्रताप सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), सभी जिला पदाधिकारी, जयप्रकाश राय, रामाश्रय राम, अमर गोंड सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments