कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है.
- विकास बुकलेट और संपर्क पत्रक बांटकर जनता को गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
- किसानों, व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों से संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.
अभियान के दौरान राजेश सिन्हा ने नागरिकों को विकास बुकलेट और संपर्क पत्रक वितरित किए. उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है.
राजेश सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों का फीडबैक प्राप्त करना भी है.
इस दौरान स्थानीय निवासियों, किसानों, व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों से भी संवाद किया गया. कई स्थानों पर लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया.
अभियान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ विंध्याचल सिंह, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, जिला मंत्री अरविंद पासवान, इंद्रलेश पाठक, रजनीकांत गुप्ता, सुनील सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, कमलेश कुशवाहा, विनोद शुक्ला, सोनू सिंह, रितेश सिंह, गोविंद सिंह, मथुरा सिंह और शंकर केसरी सहित राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.





.png)








0 Comments