कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया. पूरे मार्ग में स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा.
- ब्रह्मर्षि समाज ने किया सम्मान, कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद
- मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर पहुंचे थे मिथिलेश तिवारी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर पहुंचे बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान ब्रह्मर्षि समाज की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. शिक्षा मंत्री के स्वागत में पांच क्विंटल लड्डू वितरित किए गए, जबकि उन्हें चांदी का मुकुट और स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया.
ब्रह्मपुर से लेकर बक्सर शहर तक मंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था. कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया. पूरे मार्ग में स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा.
ब्रह्मर्षि समाज के कार्यक्रम में जुटी भीड़
ब्रह्मर्षि समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें किसान नेता और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर भी भेंट की गई. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शिक्षा मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.
मंच पर दिखे कई प्रमुख चेहरे
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला तथा नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा मंचासीन रहीं. सभी अतिथियों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई.
कल्लू राय और योगेश राय ने की मेजबानी
स्वागत समारोह के आयोजन में ब्रह्मर्षि समाज के नेता कल्लू राय और बगीचा उत्सव लॉन के प्रोपराइटर योगेश राय की प्रमुख भूमिका रही. दोनों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही. भव्य आयोजन और भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि शिक्षा मंत्री के जिले आगमन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह था.





.png)








0 Comments