कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि छात्र हित, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और गति देने के लिए विभाग के सभी जिलों में सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा.
- नौगछिया में आयोजित दक्षिण बिहार प्रांत के प्रदेश अभ्यास वर्ग में हुआ दायित्वों का वितरण
- गोल्डी कुमारी को बक्सर जिला छात्रा प्रमुख तथा डॉ. भरत चौबे को भोजपुर विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी मिली
बक्सर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार प्रांत के चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग में संगठन के नए दायित्वों की घोषणा की गई. 15 से 18 जून तक नौगछिया में आयोजित इस अभ्यास वर्ग में बक्सर के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से संगठन में उत्साह का माहौल है.
घोषित दायित्वों के अनुसार डॉ. भरत चौबे को भोजपुर विभाग प्रमुख, अविनाश पाण्डेय को भोजपुर विभाग संयोजक, अभिनन्दन मिश्रा को बक्सर जिला संयोजक तथा गोल्डी कुमारी को बक्सर जिला छात्रा प्रमुख बनाया गया. नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी.
नवनियुक्त भोजपुर विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि छात्र हित, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और गति देने के लिए विभाग के सभी जिलों में सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा.
वहीं बक्सर जिला संयोजक बने अभिनन्दन मिश्रा ने कहा कि परिषद ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा. उन्होंने कहा कि जिले के सभी महाविद्यालयों और छात्रावासों तक संगठन को मजबूत बनाने, छात्र समस्याओं के समाधान और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा.
अभाविप बक्सर के नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि यह बक्सर जिले के लिए गौरव का विषय है. नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन छात्र हितों के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाएगा. प्रियांशु शुभम ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा.
इस अवसर पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, अनीश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, सदानंद पाण्डेय, एमवी कॉलेज अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, कॉलेज मंत्री शुभांकित, पीसी कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार, विवेक पाण्डेय, दिव्यांशु, राहुल कुमार, आदित्य गुप्ता, प्रकाश पाठक, संजीत यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.





.png)








0 Comments