सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, नो-एंट्री तोड़ने पर 13 वाहनों पर कार्रवाई ..

बताया कि परीक्षा के दौरान लागू नो-एंट्री आदेश का उल्लंघन करने वाले 13 वाहनों को पकड़कर उनके विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की गई. 





                             

  • अनुमंडल पदाधिकारी बोले- 17 जून की परीक्षा में नियम तोड़ने वालों पर होगी और कड़ी कार्रवाई
  • आरओबी क्षतिग्रस्त होने से चुनौती के बीच लागू रहा ट्रैफिक प्लान, वाहन जब्ती की दी चेतावनी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मद्य निषेध सिपाही एवं कक्षपाल भर्ती परीक्षा के तहत रविवा अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान लागू नो-एंट्री आदेश का उल्लंघन करने वाले 13 वाहनों को पकड़कर उनके विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था और सभी संबंधित विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया. र को आयोजित परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया था. प्रशासन ने पूरे दिन प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की.

अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान लागू नो-एंट्री आदेश का उल्लंघन करने वाले 13 वाहनों को पकड़कर उनके विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था और सभी संबंधित विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया.

एसडीओ ने बताया कि भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 17 जून को आयोजित होना है. इसे देखते हुए प्रशासन पहले से अधिक सतर्क रहेगा. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई वाहन चालक या परिवहनकर्ता निर्धारित ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की कोशिश करेगा तो केवल जुर्माना ही नहीं लगाया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहन को जब्त भी किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि बक्सर में रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात संचालन एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. इसके बावजूद प्रशासन ने वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू किया है. आम लोगों को कुछ असुविधा अवश्य हो रही है, लेकिन सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है.

अविनाश कुमार ने वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टरों और आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि नियमों का अनुपालन करने से न केवल परीक्षा संचालन में सुविधा होगी, बल्कि शहर में जाम और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी.

प्रशासन ने 17 जून की परीक्षा को लेकर भी व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और विभिन्न मार्गों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया है ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.













Post a Comment

0 Comments