परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बनाए गए हेल्पलाइन काउंटरों का भी निरीक्षण किया गया. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे.
- दोनों पालियों में कुल 10,656 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 5,589 ने दी परीक्षा
- डीएम साहिला ने केंद्रों और हेल्पलाइन काउंटरों का किया निरीक्षण, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10,656 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से 5,067 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचे. वहीं 5,589 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई.
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आयोजित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. जिला दंडाधिकारी साहिला ने डीएवी स्कूल, इटाढ़ी रोड तथा फाउंडेशन स्कूल, गुरदास मठिया सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों को सतर्क रहकर परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया.
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बनाए गए हेल्पलाइन काउंटरों का भी निरीक्षण किया गया. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे.
जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार प्रथम पाली में 5,328 अभ्यर्थियों में से 2,793 उपस्थित हुए, जबकि 2,535 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 5,328 अभ्यर्थियों में से 2,796 उपस्थित हुए और 2,532 अनुपस्थित रहे. दोनों पालियों में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया.
प्रभारी नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.





.png)









0 Comments