वीडियो : बक्सर में शुरू हुआ अत्याधुनिक "रामानुजन स्टडी प्वाइंट", 24 घंटे वाई-फाई और एसी सुविधा से छात्रों को मिलेगा नया अध्ययन केंद्र ..

यहां लगभग 100 विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक छात्र के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं, जिससे उन्हें शांत वातावरण में पढ़ाई करने में सुविधा होगी.





                              


- शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया उद्घाटन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
- 100 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, अलग-अलग केबिन और न्यूनतम सेवा शुल्क के साथ शुरू हुआ स्टडी सेंटर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के नया बाजार स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप शुक्रवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित "रामानुजन स्टडी प्वाइंट" का शुभारंभ किया गया. छात्रों को शांत और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित इस स्टडी सेंटर का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया. उद्घाटन के साथ ही यह केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समर्पित कर दिया गया.

स्टडी सेंटर के संचालक आनन्द कुमार पाण्डेय उर्फ रिंकु पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एकाग्र और सुविधायुक्त वातावरण की आवश्यकता होती है. इसी सोच के साथ रामानुजन स्टडी प्वाइंट की स्थापना की गई है. यहां लगभग 100 विद्यार्थियों के एक साथ बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक छात्र के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं, जिससे उन्हें शांत वातावरण में पढ़ाई करने में सुविधा होगी.

केंद्र की विशेषताओं की चर्चा करते हुए संचालकों ने बताया कि यहां 24 घंटे हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी. पूरा परिसर वातानुकूलित है, जिससे गर्मी और उमस के मौसम में भी विद्यार्थियों को आरामदायक वातावरण मिल सकेगा. इसके अलावा साफ-सफाई, सुरक्षा और नियमित विद्युत व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.

इस अवसर पर राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, लाइफ कोच वर्षा पांडेय,  वामन चेतना मंच के मृत्युंजय तिवारी एवं उनकी टीम, सामाजिक कार्यकर्ता बबली दुबे, शिक्षक नेता धनंजय मिश्रा, गोपाल जी पांडेय, मिथिलेश पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

कार्यक्रम में संचालक परिवार के डॉ. विजय बहादुर पाण्डेय, डॉ. अनिमेष कुमार (अधिवक्ता) सहित अन्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उद्घाटन समारोह के अंत में संचालक आनन्द कुमार पाण्डेय उर्फ रिंकु पाण्डेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इस स्टडी सेंटर में मात्र 500 रुपये मासिक सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments