कहा कि मंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी है. सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है.
- बक्सर पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षा मंत्री का किया भव्य स्वागत
- शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और नई योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बक्सर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे.
स्वागत समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में बिहार के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि मंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी है. सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है.
कंचन देवी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. आधुनिक संसाधनों के विस्तार, शैक्षणिक ढांचे को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मिलेगा.
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयासों पर भरोसा जताया और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. अंत में शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया.





.png)








0 Comments