बक्सर-इटाढ़ी मार्ग संकट पर सक्रिय हुए विधायक आनंद मिश्र, बंद रेलवे गुमटी खोलने की रेल प्रशासन से मांग ..

बताया कि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाने से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है. इससे आम लोगों का समय और संसाधन दोनों प्रभावित हो रहे हैं. आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है.





                              



  • क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज के कारण हजारों लोगों की बढ़ी परेशानी, विद्यार्थियों और मरीजों पर सबसे अधिक असर
  • डीआरएम दानापुर को पत्र लिखकर गेट संख्या 70B/T को अस्थायी रूप से पुनः चालू करने का किया अनुरोध

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सदर विधायक आनंद मिश्र ने अपने पत्र में कहा है कि बक्सर-इटाढ़ी रोड स्थित आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन लगभग ठप हो गया है. वहीं, पहले से बंद इटाढ़ी रेलवे गुमटी के कारण इटाढ़ी, धनसोई, दिनारा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसका सबसे अधिक असर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, मरीजों तथा रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है. र-इटाढ़ी रोड पर स्थित नवनिर्मित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न यातायात संकट को लेकर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने पहल करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजा है. उन्होंने जनहित में इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से पुनः संचालित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके.

विधायक आनंद मिश्र ने अपने पत्र में कहा है कि बक्सर-इटाढ़ी रोड स्थित आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन लगभग ठप हो गया है. वहीं, पहले से बंद इटाढ़ी रेलवे गुमटी के कारण इटाढ़ी, धनसोई, दिनारा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसका सबसे अधिक असर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, मरीजों तथा रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाने से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है. इससे आम लोगों का समय और संसाधन दोनों प्रभावित हो रहे हैं. आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है.

विधायक ने रेल प्रशासन से आग्रह किया है कि जब तक क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की मरम्मत पूरी कर उसे सुरक्षित रूप से चालू नहीं किया जाता, तब तक आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटाढ़ी रेलवे गुमटी को अस्थायी रूप से पुनः संचालित किया जाए. उन्होंने कहा कि इस कदम से क्षेत्र की बड़ी आबादी को तत्काल राहत मिल सकेगी और आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.

आनंद मिश्र ने उम्मीद जताई है कि रेलवे प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक और त्वरित निर्णय लेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके.













Post a Comment

0 Comments