महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जन सुराज ने प्रखंड स्तर पर शुरु किया संगठन विस्तार अभियान ..

कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जन सुराज के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने में आसानी होगी.

 




                              


  • महिला शक्ति के सहारे गांव-गांव तक पहुंचेगा जन सुराज का संदेश, नेताओं ने जताया भरोसा
  • बैठक में संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान और नई रणनीति पर हुई चर्चा 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जन सुराज पार्टी ने महिला संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रखंड स्तर पर महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित महिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया. बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलजा सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पदमा ओझा मौजूद रहीं. शाहाबाद प्रभारी कनकलता सिंह ने भी बैठक में भाग लिया. इस दौरान महिला संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई.

विशिष्ट अतिथि एवं जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि संगठन को गांव और पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर महिलाओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जन सुराज के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने में आसानी होगी.

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पदमा ओझा ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है. उन्होंने महिलाओं से संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे मजबूत कड़ी महिलाएं होती हैं. महिलाओं के बिना किसी भी संगठन की कल्पना अधूरी है.

शाहाबाद प्रभारी कनकलता सिंह ने कहा कि संगठन में महिलाओं को पूरा सम्मान और अधिकार मिलेगा तथा उन्हें नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ाया जाएगा. महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि महिलाएं समाज और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और जन सुराज उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

कार्यक्रम का संचालन नज़ीर खान ने किया. बैठक में रिंकी उपाध्याय, पुष्पा देवी, योगेन्द्र सिंह, विजय पाठक, राधिका देवी, दुर्गा देवी, गंगोत्री देवी, कुसुम देवी, रेनु पांडेय, मीरा देवी, मंजू देवी, विष्णु देव तिवारी, जयशंकर सिंह, विजय नंद वर्मा, बनारसी बिहारी, शंभु मिश्रा, शिव नंदन ठाकुर, दीपक सिंह, सुभाष राम सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments