कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं से निराश होकर आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए.
- अभ्यर्थियों की आत्महत्या के मामलों में परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग
- शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त करने तथा दोषियों को फांसी की सजा देने की उठाई मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर रविवार को बक्सर में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई. पार्टी नेताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक के मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं से निराश होकर आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए.
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों से मेहनती और मेधावी छात्रों का मनोबल टूट रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पद से हटाने तथा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. पार्टी नेताओं ने कहा कि ऐसे मामलों में कठोर दंड मिलने से भविष्य में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा.
प्रदर्शन में रमेश वर्मा, रंजीत कुमार, शुभम उपाध्याय, राजेश कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, सोहन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





.png)








0 Comments