अधिवक्ता विजय कुमार वर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किए गए उनके योगदान ..

कहा कि स्वर्गीय विजय कुमार वर्मा विधि जगत के एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तित्व थे. उन्होंने अपने जीवनकाल में न्याय, सत्य और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका निधन अधिवक्ता समाज और बक्सर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है.




                              

  • युवा अधिवक्ता कल्याण समिति संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में चौसा में आयोजित हुई शोकसभा
  • विधि, न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान को वक्ताओं ने किया स्मरण

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : व्यवहार न्यायालय के वरीय एवं विद्वान अधिवक्ता विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू के निधन पर चौसा नगर पंचायत में युवा अधिवक्ता कल्याण समिति संघर्ष मोर्चा की ओर से शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके योगदान को स्मरण किया.

शोकसभा की अध्यक्षता समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव अधिवक्ता ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विजय कुमार वर्मा विधि जगत के एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तित्व थे. उन्होंने अपने जीवनकाल में न्याय, सत्य और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका निधन अधिवक्ता समाज और बक्सर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है.

डॉ. मनोज यादव ने कहा कि विजय कुमार वर्मा का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य और प्रेरणादायी था. उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से न केवल अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को न्याय दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा.

सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन न्याय और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा. उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

शोकसभा में अधिवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह, नोटरी रामलखन पाल, विनोद कुमार यादव, नितेश कुमार उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, बबन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने स्वर्गीय विजय कुमार वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही.













Post a Comment

0 Comments