चुनावी कमान संभालने के लिए तथागत हर्षवर्धन को जन सुराज में मिली अहम जिम्मेदारी ..

कहा कि वे सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और पूर्व बक्सर विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. दशकों के राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव से समृद्ध तथागत सरलता, विनम्रता और सशक्त नेतृत्व के प्रतीक हैं.

 





                               


- वरिष्ठ अधिवक्ता तथागत हर्षवर्धन को संसदीय क्षेत्र प्रभारी और चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वय का दायित्व
- बजरंगी मिश्रा बोले—तथागत की कार्यकुशलता और अनुभव से बिहार में सकारात्मक राजनीति को मिलेगी नई गति

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर :  बिहार की राजनीति में तेजी से सक्रिय जन सुराज पार्टी ने बक्सर में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बना दिया है. इसी क्रम में, बक्सर जिला जन सुराज के अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता तथागत हर्षवर्धन को पार्टी की चुनावी रणनीति और प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तथागत हर्षवर्धन अब संसदीय क्षेत्र प्रभारी और विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के बीच समन्वय, नियमित समीक्षा, अनुश्रवण एवं प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे. पार्टी नेतृत्व ने उनके व्यापक अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति उनके अटूट समर्पण को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है.

राजनीतिक अनुभव और सरल व्यक्तित्व का संगम

तथागत हर्षवर्धन बक्सर की राजनीति में एक सुस्थापित और विश्वसनीय चेहरा हैं. जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और पूर्व बक्सर विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. दशकों के राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव से समृद्ध तथागत सरलता, विनम्रता और सशक्त नेतृत्व के प्रतीक हैं. वे हमेशा से कार्यकर्ताओं के लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं.

सकारात्मक राजनीति को मिलेगी नई ऊर्जा

बजरंगी मिश्रा ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि तथागत हर्षवर्धन के नेतृत्व, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता से जन सुराज का अभियान न केवल बक्सर में बल्कि पूरे बिहार में और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में सकारात्मक राजनीति के संकल्प को नई गति प्राप्त होगी.

अंत में, बजरंगी मिश्रा ने तथागत हर्षवर्धन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें, ताकि आप इसी निष्ठा के साथ समाज और संगठन की सेवा करते रहें."












Post a Comment

0 Comments