चौसा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी ..

देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके कारण पुलिस को पहचान स्थापित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य माध्यमों से भी युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.

 





                               


  • डाउन रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ 28 वर्षीय युवक का शव
  • जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान की कोशिश जारी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : दानापुर-डीडीयू रेल खंड पर बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. चौसा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव डाउन रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया. देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके कारण पुलिस को पहचान स्थापित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य माध्यमों से भी युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.

जीआरपी थानाध्यक्ष मणि चन्द्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक ने जींस पैंट और शर्ट पहन रखी थी. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है.













Post a Comment

0 Comments