गोला बाजार अग्निकांड पर कंचन देवी ने जताया दुख, प्रभावित परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना ..

कहा कि ऐसे समय में समाज के लोगों को एकजुट होकर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए और हरसंभव सहयोग के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने प्रभावित परिवार के जल्द सामान्य स्थिति में लौटने की कामना भी की.






                               



- भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने घटना को बताया पीड़ादायक
- कठिन समय में सहयोग के लिए लोगों से आगे आने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गोला बाजार स्थित लल्लू केशरी की किराना दुकान में लगी भीषण आग की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए प्रभावित व्यवसायी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

कंचन देवी ने कहा कि आगजनी जैसी घटनाएं किसी भी परिवार और व्यवसायी के लिए काफी दुखद होती हैं. वर्षों की मेहनत और परिश्रम से खड़ा किया गया कारोबार ऐसे हादसों में प्रभावित होता है, जिससे परिवार को मानसिक और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज के लोगों को एकजुट होकर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए और हरसंभव सहयोग के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने प्रभावित परिवार के जल्द सामान्य स्थिति में लौटने की कामना भी की.

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी लोगों को मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे बढ़कर सहायता करनी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने में सहयोग मिल सके.












Post a Comment

0 Comments