गोला बाजार अग्निकांड में देर रात मदद का सहारा बनी सदर विधायक की टीम ..

बताया कि विधायक विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने पटना गए हैं वापसी से बाद वह व्यवसायी परिवार से मुलाकात करेंगे.





                               




- आग की सूचना मिलते ही कमल सेवा केंद्र से रवि मिश्र, बिट्टू पांडेय समेत कई सदस्य पहुंचे
- राहत कार्य में जुटकर प्रभावित व्यवसायी और स्थानीय लोगों की हरसंभव सहायता की

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गोला बाजार स्थित लल्लू केशरी की किराना दुकान में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग के दौरान सदर विधायक आनंद मिश्र की टीम राहत और सहयोग कार्य में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आई. आग की सूचना मिलते ही सदर विधायक के कमल सेवा केंद्र से रवि मिश्र, बिट्टू पांडेय समेत कई सदस्य देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.

देर रात आग की घटना के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा थे और दमकल विभाग आग पर काबू पाने के प्रयास में लगा हुआ था. इसी बीच कमल सेवा केंद्र की टीम ने स्थानीय लोगों तथा फायर ब्रिगेड के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्य में सहयोग करना शुरू किया. टीम के सदस्यों ने प्रभावित व्यवसायी और उनके परिजनों से बातचीत की तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिया. साथ ही बताया कि विधायक विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने पटना गए हैं वापसी से बाद वह व्यवसायी परिवार से मुलाकात करेंगे.














Post a Comment

0 Comments